फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Exposed electric wires can become death traps

Mohali News: खुले बिजली के तार बन सकते हैं मौत के जाल

Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Exposed electric wires can become death traps
जीरकपुर। जीरकपुर के व्यस्त पटियाला रोड पर बिजली विभाग की कथित लापरवाही राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। यस बैंक के सामने फुटपाथ पर लगे बिजली के खंभे के निचले हिस्से में कई तार खुले और नंगे पड़े हैं। ये तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, खासकर बारिश के दौरान। मौके की तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि खंभे के निचले हिस्से में विभिन्न रंगों के तार बिना किसी सुरक्षा कवर के खुले हैं। कुछ तारों पर केवल टेप लगा है, जबकि कई जमीन के बेहद करीब बिखरे हुए हैं। यह स्थिति सुरक्षा मानकों की अनदेखी दर्शाती है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। पटियाला रोड शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में पैदल राहगीरों, बच्चों और पशुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले तारों की मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विभाग से अप्रिय घटना से पहले एहतियाती कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन



बारिश में बढ़ता है खतरा

बारिश या जमीन पर नमी होने की स्थिति में बिजली के खुले तारों से करंट फैलने का खतरा और गंभीर हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर बिजली के तारों का इस तरह खुले में पड़ा रहना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि मौके का तुरंत निरीक्षण करवाकर खुले तारों को व्यवस्थित किया जाए। निवासियों ने तारों को सुरक्षित बॉक्स में बंद करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



वैसे स्ट्रीट लाइट्स बिजली विभाग के अधीन नहीं होती, इसे नगर परिषद ही देखता है। फिर भी इसे चेक करवा लिया जाएगा और अगर हमारे विभाग के अधीन आई होगी तो उसे सही तरीके से दुरुस्त करवा दिया जाएगा। - मनदीप कुमार, एक्सईएन, पीएसपीसीएल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल ही इसे चेक करवा लिया जाएगा, अगर यह खंभा नगर परिषद के अधीन होगा तो इन तारों को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। - ईशान कुमार, एएमई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed