{"_id":"61a141b242eedb203d5b34dd","slug":"expansion-of-mohali-station-direct-train-to-other-states-mohali-news-pkl434250870","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली स्टेशन का हो विस्तार, दूसरे राज्यों के लिए चले सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली स्टेशन का हो विस्तार, दूसरे राज्यों के लिए चले सीधी ट्रेन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्रीय रेलवे बोर्ड के पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेंद्र चंद्र रतन ने शुक्रवार को मोहाली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान वह रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नकद इनाम देने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पांच हजार रुपये नकद राशि दी जाएगी। दूसरी तरफ स्थानीय भाजपा नेताओं ने मांग रखी है कि मोहाली स्टेशन का विस्तार किया जाए। साथ ही मांग की है कि मोहाली से सीधे दूसरे राज्य के लिए ट्रेन चलाईं जाए, जिससे लोगों को फायदा पहुंच सके। चेयरमैन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पहल के आधार पर उनकी मांगों को हल किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन के दौरे के समय भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई से जुड़े कई नेता व उद्योगपति मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने मांग की है कि मोहाली रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी और शताब्दी ट्रेनें सीधे चलाने की व्यवस्था की जाए। संजीव वशिष्ठ ने चेयरमैन को कहा कि मोहाली का विस्तार हो रहा है, आने वाले एक दो साल में मोहाली में पचास हजार के करीब आईटी प्रोफेशनल आएंगे। इसके साथ साथ उद्योगों में काम करने वाली लेबर की भी बढ़ोतरी होगी। इसलिए मोहाली से दूसरे राज्यों से सीधी ट्रेनें चलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस दौरान कहा कि मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। इसलिए रेलवे स्टेशन का भी अब विस्तार करना होगा। इस दौरान चेयरमैन से मांग की गई कि अमृतसर से लाल कुंआ तक जो ट्रेन जाती है उसे हल्द्वानी तक किया जाए। क्योंकि 35 किलोमीटर का सफर के लिए लोग परेशान होते हैं। इस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनाने की भी मांग की गई। चेयरमैन ने सभी मांगों को सुनने के बाद विश्वास दिलाया कि वह इनको हल करवाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की अगुवाई में रेलवे खूब तरक्की कर रहा है।