फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ex armyman mohali, sukhbir mohali

पूर्व सैनिकों के आश्रितों को नहीं आएगी कोई मुसीबत

Thu, 10 Mar 2016 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 10 Mar 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
ex armyman mohali, sukhbir mohali
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : PTI
मोहाली। पंजाब सरकार की तरफ से पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए स्कीम बनाकर उनको अमलीजामा पहनाया गया है। पूर्व सैनिक, विधवाओं व आश्रितों को समय समय से वित्तीय सहायता दी जाती है। यह जानकारी सैनिक सदन स्थित जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर में पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा व इंडस्ट्रियल सिखलाई बोर्ड के चेयरमैन सेवा सिंह सेखवां ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, विधवाओं व पूर्व सैनिकों के दिव्यांग बच्चों को दो लाख 36 हजार रुपये के सहायता चेक बांटे गए। उन्होंने बताया कि मोहाली में बनाए जा रहे सैनिक सदन के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 1.77 एकड़ जमीन दी गई। सैनिक सदन बनाने के लिए 1.69  करोड़ की पहली किश्त पंजाब सरकार की तरफ से जारी हो गई है। वहीं, 50 लाख रुपये की ग्रांट और जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक सदन का काम 33 फीसदी पूरा हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सिपाही लाभ सिंह को फ्लैग के फंड में से 10 हजार की आर्थिक सहायता का चेक व पांच नेत्रहीन पूर्व सैनिकों को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक व 17 दिव्यांग बच्चों को  84 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी गई। 24 पूर्व फौजियों की विधवाओं व बच्चों को 91 हजार 200 रुपये की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed