फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even before the start of development work, foundation stones were broken, case filed against six

विकास कार्य के शुभारंभ से पहले ही नींव पत्थर तोडे़, छह पर केस दर्ज

Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Even before the start of development work, foundation stones were broken, case filed against six
मोहाली। थाना सोहाना के अधीन आते एरिया में विधायक बलबीर सिंह सिद्दू के दो जगह विकास कार्य का शुभारंभ करने से पहले ही नींव पत्थर तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं एक जगह तो नींव पत्थर ही चुरा लिया गया। यह घटनाएं गांव तंगोरी व बढ़ी में सामने आई हैं। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान मीना, भूपिंदर कौर व साहिब कौर निवासी तंगोरी, जरनैल सिंह निवासी बढ़ी व दो अज्ञात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर खरड़ की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विधायक बलबीर सिंह सिद्दू की तरफ से रोड गलियों का नींव पत्थर रखना था। शाम के समय मंदिर की दीवार के साथ पंचायत की जमीन पर नींव पत्थर चिनाई करके लगाया गया। उक्त नींव पत्थर को रात के समय गांव की तीन महिलाओं ने तोड़ दिया। साथ ही दोबारा नए सिरे से नींव पत्थर लगाया गया। क्योंकि अगले दिन हलका विधायक बलबीर सिंह की तरफ से नींव पत्थर का उद्घाटन किया जाना था।
विज्ञापन

इसी तरह गांव बढ़ी की पंचायत की जमीन में कम्यूनिटी सेंटर का नींव पत्थर रखा जाना था। इसे गांव के ही जरनैल सिंह समेत दो अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। साथ ही आरोप है कि वह पत्थर को साथ में चोरी करके ले गए। उक्त दोनों घटनाओं संबंधी पंचायतों में प्रस्ताव पास किए। इसके बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि सारे मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed