फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Evacuation closed on the highway in Kharar after rain, water filled till the houses of Desumajra

बारिश होने के बाद खरड़ में हाईवे पर बंद हुई निकासी, देसूमाजरा के मकानों तक लबालब भरा पानी

Mon, 14 Jun 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Evacuation closed on the highway in Kharar after rain, water filled till the houses of Desumajra
खरड़। नेशनल हाईवे-21 पर फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी की लापरवाही से गांव देसूमाजरा के वार्ड-12 में हाईवे के किनारे खाली जमीन में सीवरेज का गंदा पानी चार फुट तक भर गया। यहां गंदा पानी भरने से आसपास के लोग आफत में आ गए। यहां भरे हुए गंदे पानी की वजह से निज्जर रोड पर बने ओम एनक्लेव के फ्लैटों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा खरड़ के मंडल प्रधान पवन मनोचा देसूमाजरा ने बताया कि नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-खरड़ सड़क पर पुल का निर्माण होने से पहले सड़क के दोनों ओर सीवरेज के पानी की निकासी का प्रबंध था। बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर पाइपें डाली हुई थीं। इस कारण यहां ज्यादा पानी जमा नहीं होता था। लेकिन अब पुल का निर्माण करने वाली कंपनी ने यहां पुली बनाई है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नाले बनाए हुए हैं। लेकिन देसूमाजरा से खरड़ की ओर जाने वाला नाला अभी तक चालू नहीं किया गया है। इस कारण सीवरेज का गंदा पानी नगर परिषद और किसानों की खाली पड़ी जमीन में कई महीनों से जमा हो रहा है।
विज्ञापन

पवन मनोचा ने बताया कि नगर परिषद की जमीन पर बच्चे खेलते थे, लेकिन अब यहां लबालब गंदा पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं इस पानी के कारण साथ में ओम एनक्लेव के दर्जनों फ्लैटों की नींव को भी खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि यहां भरा हुआ पानी फ्लैटों की नींव में भी भर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे फ्लैटों की दीवारों में सीलन और दरारें आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर मच्छर और मक्खियों समेत अन्य जहरीले कीड़ों की भी भरमार हो गई है और मच्छरों और मक्खियों के कारण कुछ लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और यदि इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो यहां सात-आठ फुट तक पानी भर जाएगा। इस कारण मकानों की नींव और कमजोर हो जाएगी और मकान गिर भी सकते हैं। साथ ही यहां कोई गंभीर बीमारी भी फैल सकती है जिसकी जिम्मेदारी सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी और प्रशासन की होगी।

उन्होंने एसडीएम खरड़ और प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का उचित समाधान करके नाले को चालू जल्द करवाया जाए ताकि यहां जमा पानी बह जाए और लोगों के मकान गिरने से बच जाएं।
फोटो नंबर- 13 खरड़-फोटो नंबर 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed