फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ETT teachers came down from the tank after 48 hours on the assurance of meeting with the Chief Minister

मुख्यमंत्री से बैठक के आश्वासन पर 48 घंटे बाद ईटीटी अध्यापक टंकी से नीचे उतरे

Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
ETT teachers came down from the tank after 48 hours on the assurance of meeting with the Chief Minister
खरड़। 48 घंटे से बस स्टैंड के नजदीक पानी की टंकी पर चढ़े तीन अध्यापक मुख्यमंत्री से तीन दिन के बाद 14 अक्तूबर को बैठक के आश्वासन पर नीचे उतर आए और धरना समाप्त कर दिया। इस संबंधी अध्यापकों को सोमवार शाम करीब 7 बजे सीएम से बैठक का आश्वासन मिला तो उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। ईटीटी टीचर यूनियन के प्रधान दिनेश बजाज ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे सीएम हाऊस से कुछ अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे उनके खरड़ के एसडीएम आकाश बंसल और कई पुलिस उच्चाअधिकारी भी थे। उन्होंने धरने पर बैठे अध्यापकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से 14 अक्तूबर को बैठक करवाई जाएगी और उनकी कई साल से लटकती मांगों का कोई महत्वपूर्ण हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 9 अक्तूबर को करीब 23 ईटीटी अध्यापक जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने अचानक बस स्टैंड के पास पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यहां पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए तीन अध्यापक सुनील कुमार, हरप्रीत सिंह और रणजीत सिंह टंकी पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed