{"_id":"626af2f8fbe9da6b587e7640","slug":"entered-the-office-and-assaulted-the-filmmaker-took-away-lakhs-of-cash-mohali-news-pkl44906113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में घुसकर फिल्म निर्माता से की मारपीट, ले गए लाखों की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में घुसकर फिल्म निर्माता से की मारपीट, ले गए लाखों की नकदी
विज्ञापन
मोहाली। एक फिल्म निर्माता जगदीप सिंह ने एक व्यक्ति और उसके साथियों पर उनके दफ्तर में घुसकर मारपीट करके लाखों की नकदी ले जाने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में जान से मारने की धमकियां देने, दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करके सामान उठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। यह जानकारी फिल्म निर्माता जगदीप सिंह ने फेज-चार मोहाली प्रेस क्लब में वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने पुलिस चौकी सनैटा से लेकर एसएसपी को भी शिकायत दी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बीएमडब्ल्यू कार दो साल पहले आठ लाख 25 हजार रुपये में आरोपी को बेची थी। आरोपी ने कार की कीमत के रूप में उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया था और बाकी रकम बाद में देने की बात कहीं थी। लेकिन उसका दिया चेक बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद उसने कोई रकम उसे नहीं दी। उन्होंने फोन किए तो उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद 26 अप्रैल शाम को उक्त आरोपी अपने दस साथियों समेत चार कारों में पिस्तौल और तेजधार हथियारों समेत उनके दफ्तर सनैटा पहुंचे। आरोपी दरवाजे तोड़कर उसके दफ्तर में दाखिल हुए और काफी नुकसान किया। इस दौरान वह अपनी पत्नी समेत जान बचाकर पिछले दरवाजे से भागे। आरोपी जाते हुए उसका लैपटॉप और दो लाख 85 हजार रुपये की रकम भी उठाकर ले गए। उन्होंने इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी है। इस संबंधी सनैटा चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।