फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encroachment removed in Phase-10 and Phase-11 in the presence of police

Mohali News: फेज-10 और फेज-11 में पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Tue, 09 Dec 2025 11:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Phase-10 and Phase-11 in the presence of police
मोहाली। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम मंगलवार को भी जारी रही। निगम की टीम जब सुबह फेज-11 में अवैध निर्माण हटाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति बिगड़ते देख डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। अधिकारियों ने निवासियों को दोपहर तीन बजे तक खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, इसके बाद लोगों ने अपने-अपने अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए। फेज-11 में लंबे समय से कई लोगों ने अपने घरों के बाहर दुकानें खोल रखी थीं। इसके अलावा बाहरी क्षेत्र में अस्थायी शेड, बोर्ड, प्लेटफार्म और अन्य ढांचे बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किया हुआ था। निगम के मुताबिक यह अतिक्रमण ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई में बड़ी बाधा बन गया था, जिस पर लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थीं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान निगम की टीम फेज-10 भी पहुंची, जहां एक नामी इमिग्रेशन कंपनी के शोरूम मालिक द्वारा शोरूम के पीछे पार्किंग की जगह अवैध कमरे और बाथरूम बनाए गए थे। जब निगम ने इन्हें हटाने की तैयारी की तो इमिग्रेशन कंपनी संचालकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को रोक लिया। इससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी फेज-7 से लेकर फेज-11 तक कई स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। निगम ने लोगों से अपील की है कि अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed