फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees' protest outside Sukhmani Group continues; Tehsildar gives assurance

Mohali News: सुखमनी ग्रुप के बाहर कर्मचारियों का धरना जारी, तहसीलदार ने दिया आश्वासन

Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Employees' protest outside Sukhmani Group continues; Tehsildar gives assurance
डेराबस्सी। सुखमनी ग्रुप द्वारा नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी, किसान और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि ग्रुप के गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। डेराबस्सी के तहसीलदार ने शुक्रवार तक मामले के समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन




वक्ताओं ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी पिछले छह माह से इन्साफ की मांग कर रहे हैं। भीषण गर्मी और बारिश में भी उन्होंने टेंट में रहकर अपना संघर्ष जारी रखा। मामले का लंबे समय से समाधान न होने के कारण गांवों में भी रोष बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में किसान भी धरने में पहुंचकर कर्मचारियों का समर्थन कर रहे हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ने अब तक एक बार भी पीड़ित कर्मचारियों की सुध नहीं ली। संघर्ष के दौरान कर्मचारियों के परिवारों और स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भी उनका साथ दिया है। धरने में बीकेयू लाखोवाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह अमलाला सहित कई लोग मौजूद रहे। मंगलवार को डेराबस्सी के तहसीलदार धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। तहसीलदार ने शुक्रवार तक मामले का समाधान करने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से तय समय तक इंतजार करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed