फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees came out on the streets in CM City, anger against the state government

सीएम सिटी में मुलाजिम उतरे सड़कों पर, राज्य सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

Tue, 23 Nov 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Employees came out on the streets in CM City, anger against the state government
खरड़। अपनी मांगो को लेकर टैक्निकल सर्विसेज यूनियन पीएसपीसीएल एंड पीएसटीसी की ओर से यूनियन के प्रधान सुरमुख सिंह के नेतृत्व में सीएस सिटी खरड़ में राज्य स्तरीय रोष धरना देकर चन्नी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर प्रदर्शनकारी अपनी मांगो को लेकर पंजाब राज्य पावरकॉम सिटी दफ्तर खरड़ में रोष धरना दे रहे थे, लेकिन अचानक गुस्से में आए कर्मचारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कोठी की ओर जाना शुरू कर दिया। यह देखकर खरड़ प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पुलिस ने जल्द बैरिकेडिंग करके मुख्यमंत्री की कोठी की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल रोड पर ही रोष धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्कल प्रधान मोहाली सुरमुख सिंह ने कहा कि ज्वाइंट फोर्म की ओर से मैनेजमेंट के साथ हुई सहमतियों में पे बैंड, डीए की किस्तें, पे रिवीजन, आऊट सोर्सिंग, नई भर्ती करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना था। लेकिन कर्मचारियों की इन मांगो को लागू नहीं किया जा रहा है। पंजाब सरकार और मैनेजमेंट टालमटोल की नीति अपना रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी कर्मचारियों के पक्ष में नहीं है। इस कारण कर्मचारियों कर ओर से संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों को जल्द लागू नहीं किया जाता, तब तक कर्मचारी अपना संघर्ष इसी तरह जारी रखेंगे। इस अवसर पर परमजीत सिंह डिवीजन प्रधान, प्रदीप कुमार श्रीआनंदपुर साहिब, रतन सिंह हाईडल जोन प्रधान, भूपिंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरमेश सिंह, ओंकार चंद, गुरजीत सिंह और स्वर्णजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed