{"_id":"60fdce168ebc3e585832f6d0","slug":"employees-are-not-getting-the-benefit-of-public-welfare-schemes-the-matter-reached-the-door-of-sdm-mohali-news-pkl421336565","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिमों को नहीं मिल रहा लोक भलाई योजनाओें का लाभ, मामला पहुंचा एसडीएम के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाजिमों को नहीं मिल रहा लोक भलाई योजनाओें का लाभ, मामला पहुंचा एसडीएम के द्वार
विज्ञापन
खरड़। निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को पंजाब कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों का लाभ न मिलने के विरोध में मजदूर यूनियन ने एसडीएम खरड़ को मांग पत्र सौंपा। मजदूर एकता यूनियन लेबर चौक खरड़ के प्रधान रघवीर सिंह गडांगा और सचिव मनदीप सिंह ने बताया कि मजदूर एकता यूनियन लेबर चौक खरड़ की ओर से निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को कीरत विभाग के पंजाब कंस्ट्रक्शन वर्कर्स बोर्ड में लाभार्थी योजनाओं के लिए पंजीकृत करवाया गया है। पंजीकरण के बाद विभाग की ओर से संस्कार योजना, एक्सग्रेशिया योजना, बालड़ी तोहफा योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए मजदूरों द्वारा योजनाओं के फार्म भरकर सेवा क्रेंद के माध्यम से ऑनलाइन कीरत विभाग के पास जमा करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कीरत विभाग की ओर से तहसील खरड़ से संबंधित मजदूरों के बैंक खातों में पिछले कई साल से योजनाओं के मुताबिक मिलने वाला पैसा जमा नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की इन्हीं समस्याओं को लेकर एसडीएम खरड़ को मांग पत्र सौंपा गया है ताकि निर्माण कार्य में लगे मजदूर सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग लोक भलाई योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ हरबंस सिंह ने लेबर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनका यह मांग पत्र संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।
इस अवसर पर यूनियन के नेता गुरदीप सिंह, धर्म सिंह, मेजर सिंह और हरमेश सिंह आदि भी मौजूद थे।