फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employee robbed on flyover; gold chain and five thousand rupees snatched

Mohali News: फ्लाईओवर पर कर्मचारी से लूट, सोने की चेन और पांच हजार रुपये छीने

Sat, 12 Sep 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Employee robbed on flyover; gold chain and five thousand rupees snatched
जीरकपुर। ढकोली फ्लाईओवर पर एक निजी कंपनी के कर्मचारी को चार युवकों ने घेरकर लूट लिया। लुटेरे सोने की चेन और पांच हजार रुपये नकद छीनकर भाग गए। विरोध करने पर पीड़ित पर नुकीली चीज और डंडे से हमला भी किया। ममता एनक्लेव ढकोली निवासी मुनीश बिंद्रा (48) नोएडा स्थित एक पेट्रोलियम कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे वह ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पंचकूला हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर चार अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए। आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली। मुनीश के शोर मचाने पर एक आरोपी ने उनके सिर पर नुकीली वस्तु से वार किया। दूसरे ने डंडे से दाहिने पैर पर हमला किया और पांच हजार रुपये भी लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल पर भाग गए। मुनीश बिंद्रा ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकते हैं। लूटी गई चेन में दो सोने के लॉकेट भी थे, प्रत्येक करीब एक तोले का। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed