फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity was restored after 20 hours, but residents of New Sunny Enclave remained troubled throughout the night

Mohali News: 20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, न्यू सनी एनक्लेव के लोग रातभर रहे परेशान

Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity was restored after 20 hours, but residents of New Sunny Enclave remained troubled throughout the night
मोहाली/ खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव के सेक्टर-123, 124 और 125 में शुक्रवार सुबह बिजली की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इस कारण हजारों लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे इलाके में बिजली का खंभा लगाने के लिए खोदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान गलती से 66 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन टूटते ही पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई। देखते ही देखते सेक्टर 123, 124 और 125 अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन

दिनभर बिजली न आने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के मौसम में बिजली बंद होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कई लोगों का पानी का संकट भी गहरा गया क्योंकि मोटरें नहीं चल सकीं। स्थानीय निवासियों पवित्र पाल सिंह बरार, मनु शर्मा, कीरत सिंह आदि ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी के कारण यह समस्या पैदा हुई। लोगों का कहना है कि खुदाई शुरू करने से पहले बिजली लाइनों की सही जानकारी नहीं ली गई, जिसके चलते इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन




बिजली विभाग की टीमें पूरी रात मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। काफी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह करीब 6 बजे बिजली सप्लाई बहाल की गई। सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed