फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   electricity shok, electricity shock to man, mohali police, fortis hospital, punjab board, mohali

मोहाली में स्ट्रीट लाइट के तार से लगा करंट, हालत गंभीर

Sat, 02 Jul 2016 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 02 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
electricity shok, electricity shock to man, mohali police, fortis hospital, punjab board, mohali
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
मोहाली के फेज-8 स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के लाइट प्वाइंट के फोर्टिस वाली साइड में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क पार करते समय डिवाडर पर स्ट्रीट लाइट के तार से एक व्यक्ति को करंट लग गया। करंट लगने से वह सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती नीतेश विज ने बताया कि मामला वीरवार रात का है। उनके दोस्त की कार में पुडा भवन के पास आग लग गई थी। दोस्त के फोन आने पर परिवार संग गए। जब दोस्त के पास से सड़क पार करके वापस आ रहे थे। इसी बीच स्ट्रीट लाइट का खुला तार उसके पांव में छू गया। इससे उसे करंट लग गया। इससे वह पीठ के बल सड़क पर गिर गया। इससे उसकी पीठ पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन


हालांकि, उस समय सड़क पर ट्रैफिक नही था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गंभीर हालत में उनके दोस्तों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा रहा है। नीतेश ने बताया कि यह मामला गंभीर है। लेकिन किसी भी व्यक्ति को इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। नगर गिनम के एक्सईएन कमलदीप सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर कहीं भी तार या जंक्शन आदि खुले होंगे तो चेकिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन


पहले एक बार जा चुकी है युवक की जान
कुछ साल पहले बरसात के दिनों गांव कुंभड़ा के स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट आ गया था। करंट लगने से युवक की मौत हो गई थी। करंट लगने की वजह उस समय स्ट्रीट लाइट के पोल में अर्थ की तार न होना बताया गया था। इसके बाद सभी पोल में अर्थ की तार डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी हालत खराब
शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट्स की देखभाल के लिए नगर निगम की तरफ से सालाना लाखों रुपये का बजट रखा है। वहीं, निगम ने इस काम के लिए एक प्राइवेट कंपनी हायर कर रखी है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed