{"_id":"62509395be4db124c801b7f9","slug":"electricity-off-for-three-days-shopkeeper-upset-mohali-news-pkl447086899","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली बंद, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली बंद, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआइईपी रोड की मशहूर पॉम मार्केट में पिछले तीन से बिजली न होने के कारण दुकानदार परेशान हो रहे हैं। मार्केट का 18 लाख के ऊपर का बिल बकाया होने पर पावरकॉम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया था। हालांकि मार्केट में बिजली प्रीपेड मीटरों के जरिए सप्लाई दी जा रही है।
शुक्रवार को मार्केट के दुकानदारों ने जनरेटर लगाकर अपना काम चलाया। इस संबंध में बात करते हुए पवन जैन, विनीत बंसल, राजा, राजेश, धरमिंदर आदि दुकानदारों ने बताया कि उनकी पावरकॉम विभाग से बात हुई थी जिन्होंने 8 लाख का बिल भरने के लिए बोला था। इसके बाद रॉयल पॉम कंपनी ने दो-दो लाख के दो चेक दिए थे लेकिन शुक्रवार दोपहर मार्केट के ही लोगों ने वे चेक फाड़ दिए। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दे दी गई है।
दुकानदारों ने बताया कि पहले जो प्रधान बने थे, उन्होंने पैसे की गड़बड़ी की। इस दो साल पहले तीन लाख बिल बन गया था जिसके बाद ब्याज लगता चला गया और बिल 18 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद कुछ समय थोड़े थोड़े पैसे कई बार जमा करवाए गए जिसके बाद बिजली सप्लाई चलती रही लेकिन अब पावरकॉम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया है। दुकानदारों की मांग है कि बिजली की सप्लाई जल्दचलाई जाए क्योंकि उनका नुकसान हो रहा है जबकि वे पैसे पूरे दे चुके हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
रॉयल पॉम मार्केट का बिल 23 लाख के पास बकाया पड़ा था। इसके चलते मीटर की सप्लाई काटी गई है। यदि वे कुछ पैसे जमा करवाते हैं तो सप्लाई दुबारा चालू कर दी जाएगी। -एचएस ओबरॉय, एक्सईएन, पावरकॉम जीरकपुर
मेरे प्रधान बनने से पहले बिजली का बिल 23 लाख था और मैंने मार्केट से पैसे इकट्ठे कर बिल को 18 लाख के पास कर दिया है लेकिन मार्केट के ही कुछ लोग जानबूझकर परेशान करने की नीयत से कुछ दिन पहले मेरी दुकान से रजिस्टर आदि जबरदस्ती ले गए और अभी लोगों को परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को हम चार लाख रुपये जमा करवाने जा रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने वे चेक छीनकर फाड़ दिए। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में कर दी गई है। -पवन जैन, पूर्व प्रधान रॉयल पॉम मार्केट, वीआईपी रोड