फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity cuts for 8-10 hours every day, 20 families decided to leave the society.

Mohali News: रोजाना लग रहे 8-10 घंटे बिजली कट, 20 परिवारों ने बनाया सोसाइटी छोड़ने का मन

Mon, 29 Jul 2024 07:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity cuts for 8-10 hours every day, 20 families decided to leave the society.
जीरकपुर। शहर में तकरीबन रोजाना ही बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। इससे गर्मी के मौसम में बिजली विभाग की इस लापरवाही से लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। जीरकपुर में वीआईपी रोड से आगे गांव रामपुर बुड्डा रोड पर बसी महंगी सोसाइटी मैपल होम्स में भी ऐसा ही हाल है। यहां पर रोजाना 8-10 घंटे के बिजली कट लगने से यहां के 60 विला में रहने वाले परिवार बहुत दुखी हैंं। क्योंकि बिजली कट लगने से लोेगों की नींद तक पूरी नहीं हो पाती है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस परेशानी से तंग आकर यहां के विला में रह रहे करीब 20 परिवारों ने सोसाइटी छोड़ने का मन बना लिया है। रविवार को इस समस्या से परेशान होकर यहां के निवासियों ने एक बैठक की। इसमें सभी ने बिजली कट की समस्या को लेकर अपनी दिक्कतें साझा कीं। सभी निवासियों का कहना था कि सोसाइटी में बिजली न के बराबर ही आती है और बिजली का कनेक्शन भी शायद एग्रीकल्चर लैंड से दिया गया है। बिजली विभाग के आश्वासन के अनुसार इसे बदलकर यहां पर बन रहे मॉल के कनेक्शन के साथ जोड़ दिया जाएगा। लेकिन लोगों का मानना है कि इस पर भी इनकी समस्या का समाधान होगा या नहीं यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन




बिजली न आने से होटल में सोता हूं

हमारी सोसाइटी में बिजली के 8-10 घंटे लगने वाले कट से बहुत परेशान हैं। इससे हम कोई काम नहीं कर पाते। हमारे पालतु जानवर भी इस भीषण गर्मी में परेशान होते हैं। जब से यह विला लिया है, बिजली का यही हाल है। मैं एक होटल में कार्यरत हूं तो लंबे कट के कारण होटल में ही सोने के लिए मजबूर होना पड़ता है। -आशीष मट्टू, निवासी
विज्ञापन




बिजली विभाग ने कहा जल्द बदलेंगे सप्लाई

घर के सब लोग तो बाहर चले जाते हैं, हम घर पर रहते हैं। हमें बिना बिजली के घर के कामों में दिक्कत आती है। न पीने को पानी होता है, न सब्जियां फल ताजा रख पाते हैं। बिना एसी और पंखे के रहना मुश्किल हो जाता है। बिजली विभाग ने बोला है कि नजदीक बन रहे मॉल से कनेक्शन जोड़कर सोसाइटी को बिजली देंगे। -रंजना, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां नाहन से आकर बसा, पर सुकून नहीं मिला

मैं हिमाचल के नाहन से सेवानिवृत्त होकर यहां आकर बसा था कि सुकून मिलेगा, लेकिन बिजली कट से नहीं मिला। क्योंकि नाहन में बिजली के इतने लंबे कट नहीं लगते। बिजली न आने से मच्छर-मक्खी की भी दिक्कत बढ़ जाती है, क्योंकि सोसाइटी खेतों के बीच में है। हम बाध्य हैं कि यहां से विला बेचकर कहीं और घर ले लें। -करणवीर सिंह, निवासी



वीआईपी रोड पर बिजली बेहतर

गर्मी में बिजली कट से सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियों को होती है, क्योंकि वे घर चलाती हैं। पहले हम वीआईपी रोड पर रहते थे लेकिन अप्रैल में हमने मैपल सोसाइटी में बड़ा विला लिया। लेकिन यहां तो बिजली का वीआईपी रोड से भी बुरा हाल है। हमारा तो बिजली विभाग से आग्रह है कि हमार कनेक्शन वीआईपी रोड से जोड़ दें। -सुलेखा, निवासी

कोट



हमारी सोमवार को गांव रामपुर बुड्डा के आसपास बसी सोसाइटियों में बिजली कट की समस्या को लेकर इलाके के सभी लाइनमैन और जेई तुषार के साथ एक बैठक है। उसमें इस समस्या पर बातचीत करेंगे और देखेंगे जो संभव कार्यवाही होगी वह करेंगे। - राकेश भाटिया, एसडीओ, बिजली विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed