फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity connection cut one hour after inaugurating tubewell

ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के एक घंटे बाद काटा बिजली का कनेक्शन

Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity connection cut one hour after inaugurating tubewell
जीरकपुर। छत गांव में ट्यूबवेल का वीरवार को नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर ढिल्लों ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के एक घंटे बाद ही बिजली विभाग के अधिकारियों के आदेशों पर बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। इसका पता जब छत गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंच पावरकॉम विभाग के खिलाफ नारेबाजी कि और बिना बताए बिजली का कनेक्शन काटने के आरोप में पुलिस को शिकायत देने की बात कही।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख पावरकॉम विभाग ने कर्मचारी भेज दोबारा से मीटर लगा दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे निरमैल सिंह, जतींदर सिंह, मनजीत सिंह, काला, सुरिंदर सिंह, हरमेश सिंह, छिंदा आदि ने बताया कि पावरकॉम विभाग ने यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी के कहने पर की है क्योंकि आप के विधायक और सदस्य ट्यूबवेल का उद्घाटन कर वाहवाही बटोरना चाहते हैं जबकि यह ट्यूबवेल नगर काउंसिल जीरकपुर में काबिज कांग्रेस के हाउस द्वारा लगवाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्हें कनेक्शन काटने का पता चला तो उन्होंने अपने प्रधान उदयवीर ढिल्लों से इसकी शिकायत की और विभाग के अधिकारियों का विरोध किया गया। इसके बाद उन्होंने कनेक्शन तो जोड़ दिया लेकिन बिजली अभी तक नहीं चलाई है। इसे पावरकॉम के अधिकारी जल्दी ही चलाने की बात कह रहे हैं। इस मामले के सबंध में एसडीओ कश्मीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने टाल-मटोल करते हुए उच्च अधिकारियों से बात करने को कहा। पावरकाम विभाग के कर्मचारी जिम्मेवारी एक दूसरे पर डालते हुए अपनी जान बचाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे हाउस द्वारा प्रस्ताव पास कर लोगों को पानी देने के लिए ट्यूबवैल लगाया गया था। इसका आज उद्घाटन किया गया था। एक घंटे बाद आप विधायक कुलजीत रंधावा के कहने पर पावरकॉम विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। जिसका हमारे मैंबरों द्वारा जोरदार विरोध किया गया तो कनेक्शन दुबारा जोड़ दिया गया है। रंधावा वाहवाही करवाने के लिए इसका उद्घाटन खुद करना चाहते थे। यदि पावरकॉम विभाग द्वारा कनेक्शन न जोड़ा गया तो वह इसके खिलाफ पुलिस शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। -उदयवीर ढिल्लों, प्रधान नगर काउंसिल जीरकपुर

कोट्स
चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्सन फीस बाकी थी जिस वजह से यह कनेक्शन काटा गया था। वह मंजूरी हमने ऑनलाइन ले ली है और दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया गया है। राजनीतिक दबाव की कोई बात नहीं है। -एचएस ओबराय, एक्सईएन पावरकाम विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed