फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   electrical wire obstruction, Houses made, pupiled faced problam, mohali

मकान बनने में बिजली के तार बने रुकावट

Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
electrical wire obstruction, Houses made, pupiled faced problam, mohali
बिजली का खंभा बना विवाद का कारण - फोटो : अमर उजाला
एयरोसिटी से गुजर रही हाइटेंशन लाइन अब अलाटियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। हालात यह है कि लोग इस कारण अपने घरों का निर्माण भी नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि गमाडा द्वारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर एयरोसिटी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्लॉट अलाटियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए गमाडा ने बिजली विभाग के पास फीस भी जमा करवा दी है। लेकिन अभी तक यह समस्या दूर नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में गमाडा के अधिकारियों को भी कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन, वह भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में पांच मरला प्लाट धारक अनीता रानी ने बताया कि उन्हें प्लाट नंबर 2078 ब्लाक सी में अलाट किया गया है। उन्होंने बताया कि गमाडा द्वारा विश्वास दिलाने के बाद करीब 10 महीने पहले घर का निर्माण शुरू किया था। जब मकान का निर्माण छत डालने तक पहुंचा तो बिजली की तारों के कारण वह पूरा नहीं हो सका। इस कारण काम अभी तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने मकान बनाने के लिए बैंक से कर्ज ले रखा है और खुद किराये के मकान में रह रहीं हैं।
विज्ञापन


गमाडा ने 15 दिन का दिया था समय, 9 महीने बीते
इसी तरह का मामला प्लाट नंबर 2131 के अलाटी सुरिंदरपाल सिंह का है। सुरिंदरपाल  के मुताबिक उनको गमाडा ने भरोसा दिया था कि 15 दिनों के अंदर बिजली के तार हटा दिए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने मकान बनाने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन नौ महीने बीत चुकें हैं और अभी तक तार हटाने का काम भी शुरू नहीं किया गया है। वह कई बार गमाडा के अधिकारियों से इस संबंध में मिल चुकें हैं। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सुरिंदरपाल ने बताया कि जिन लोगों को इन तारों के नीचे प्लाट अलाट किए गए हैं, उनकी संख्या 50 के करीब है। यहीं नहीं प्लाट धारकों को दिए गए अलाटमेंट पत्र में तीन साल के अंदर मकान बनाने की शर्त भी रखी गई है। लेकिन, करीब डेढ़ साल का समय तो उनको तार न हटने के कारण मकान बनाने में आ रही मुश्किल में बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगाें का सामान हो रहा खराब
लोगों का कहना है कि मकान बनाने के लिए रखा गया समान भी खराब हो रहा है। सभी प्लाट धारकों ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और इलाके के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से मांग की है कि तारों को हटाने का काम जल्द शुरू करवाया जाए।


स्ट्रीट लाइन लगाने की मांग
अलाटियों ने कहा है कि जिन लोगों के मकान बन चुके हैं उनके घरों के सामने स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएं। जिससे लोगों को रात के समय आवागमन में दिक्कत न हो। साथ ही आपराधिक घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed