फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electric wires hang to the doors of homes in Green City, fear of accident

ग्रीन सिटी में घरों के दरवाजों तक लटकीं बिजली की तारें, हादसे का डर

Fri, 09 Oct 2020 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Electric wires hang to the doors of homes in Green City, fear of accident
जीरकपुर। ढकौली के ग्रीन सिटी की गलियों में घरों के आगे दरवाजों तक लटकती बिजली की तारें कभी भी जानलेवा बन सकती हैं। यहां का हाल यह है कि करीब 30 मकानों में बिजली का कनेक्शन एक ही पोल से किया गया है। इस कारण इस पोल से लोगोें के घरों तक जाने वाली बिजली की तारों से जगह-जगह गुच्छे बन गए हैं। ऐसे में अगर तेज हवा चलने से एक बार यहां शॉट सर्किट हुआ तो भारी नुकसान हो सकता है। इन लटकती तारों की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग कई बार पावरकॉम को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। लेकिन यहां समस्या जस की तस बनी हुई है। इसका समाधान आज तक पावरकॉम विभाग नहीं कर पाया। जबकि लोगों की ओर से शिकायत करने के बाद इस मौके पर अधिकारी कई पर निरीक्षण करके जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इस कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग से पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण अगर हल्की सी भी बारिश होती है, तो पहले वार्ड नंबर-6 और अब 8 में अलग-अलग कॉलोनियों में कई दिनों तक बारिश का पानी गलियों में जमा रहता है। इस कारण यहां मच्छर पैदा होने के साथ लोगों में अन्य बीमारियां पैदा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताईं समस्याएं
- लक्ष्मी एनक्लेव में बरसाती पानी की निकासी के लिए डाले जाने वाले पाइप लाइन का काम पेंडिंग पड़ा है। जब भी नगर काउंसिल के अधिकारियों से पूछो तो जवाब मिलता है कि इस काम की फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई है। यही हाल सरस्वती विहार और ग्रीन सिटी में डाले जाने वाले पाइप लाइन का है। यहां भी मत पास होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। जबकि इन प्रोजेक्टों का मत लॉकडाउन से पहले पास हुआ था। -धर्मेद्र कुमार गौतम, पूर्व पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-कई बार ऐसा हादसा हो चुका है कि अगर मीटर बॉक्स में लगे एक मीटर में आग लगती है तो उसके साथ के सभी बिजली के मीटर जल जाते हैं। यहां बिजली के तार लोगों के घरों के दरवाजों के नजदीक और रेलिंग के बिलकुल नजदीक से टच होेते हुए जा रहे हैं। जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इस समस्या के समाधान को लेकर पावरकॉम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। -रीतु ठाकुर, निवासी ग्रीन सिटी, ढकौली।
कोट
- ग्रीन अपार्टमेंट्स में बारिश के पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। लोग कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों से मिल लिए, लेकिन इस समस्या का समाधान आजतक नहीं हो पाया। वहीं, बिजली की लटकती तारें कभी भी जानलेवा बन सकती हैं। दो साल पहले एक व्यक्ति इन तारों की चपेट में आ गया था और उसकी मौत हो गई थी। -आरके शर्मा, जीएनएस ग्रीन अपार्टमेंट्स ढकौली।

कोट
कॉलोनी में एक अवैध झुग्गी है, जहां अक्सर शरारती तत्व आते-जाते रहते हैं। इस कारण कॉलोनी में किसी की बाइक से तेल चोरी हो जाता है, तो किसी का साइकिल चोरी हो जाता है। यहां तीस फ्लैटों के बिजली का कनेक्शन एक ही पोल से दिया गया है, यहां शॉट सर्किट हुआ तो आग से भारी नुकसान होना तय है। -राजकुुमार, ग्रीन सिटी, निवासी ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed