फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly's debit card changed and lakhs of rupees were withdrawn, case registered

Mohali News: बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदल लाखों रुपये निकाले, केस दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly's debit card changed and lakhs of rupees were withdrawn, case registered
जीरकपुर। शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से तीन लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीन अज्ञात शातिर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 318(4) व 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में बुजुर्ग प्रीतम सिंह (70) निवासी शिवालिक विहार, जीरकपुर ने बताया कि वह शाम पौने 6 बजे पटियाला रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। तभी वहां अंदर तीन युवक आए और उन्हें बातों में उलझाकर पैसे निकालने में मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसका पता उन्हें तब चला जब रात करीब 8 बजे उनके मोबाइल फोन पर तीन लाख 95 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। अगले दिन जब उन्होंने बैंक जाकर चेक किया तो पता चला कि एक ट्रांजेक्शन में 10-10 हजार के साथ दो लाख, दूसरी में एक लाख और तीसरी ट्रांजेक्शन में 95 हजार रुपये एटीएम से निकाले गए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीन अज्ञात शातिरों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed