{"_id":"67e30f0845af33c101044113","slug":"elderly-man-forced-to-commit-suicide-case-filed-against-three-mohali-news-c-71-1-mli1005-127061-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना पुलिस ने एक बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में आरोपी प्रदीप सिंह, उसकी पत्नी राजदीप कौर उर्फ रूबी और एक अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में मृतक के बेटे मनप्रीत सिंह ने बताया कि 18 अगस्त 2024 को उसके पिता ने कोई जहरीली चीज निगल ली थी। पहले उन्हें किसी पर शक नहीं था इसलिए उन्होंने बिना पोस्टमार्टम करवाए पिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन उसके पिता के फोन पर अज्ञात नंबर से बार-बार कॉल आ रही थी। इस पर उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने पिता के बैंक खाते चेक किए तो पाया कि एक खाते से कुछ दिन पहले ही तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इससे उनका शक और बढ़ गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस जांच में गांव भागोमाजरा की दलबीर सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि मृतक करोड़ा सिंह उसे कुछ दिन पहले मिला था और बताया था कि उनको अज्ञात नंबर से महिला की कॉल आती है और महिला जो अपना नाम राजदीप कौर उर्फ रूबी बताती है, वह उनसे बात करती है और एक अन्य लड़की से भी बात करवाती है। उन्होंने उनके साथ वीडियो कॉल करते हुए स्क्रीन शॉट ले लिए हैं और अब उन्हें धमका रही हैं कि वो उनके घर आकर उन्हें बदनाम करेगी। इसके लिए वह महिला और उसका पति प्रदीप सिंह पैसे मांग रहा है। वह तीन लाख रुपये दे चुका है लेकिन वे और पैसे मांग रहे हैं। पैसे देने से मना करने पर बदनाम करने की धमकियां दे रहे थे। इससे परेशान होकर बुजुर्ग करोड़ा सिंह ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी।