फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly man assaulted in Hero Homes Society, maid and her husband snatch bike keys

Mohali News: हीरो होम्स सोसाइटी में बुजुर्ग से ज्यादती, नौकरानी और उसके पति ने छीनी बाइक की चाबी

Thu, 18 Sep 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly man assaulted in Hero Homes Society, maid and her husband snatch bike keys

विज्ञापन
मोहाली। हीरो होम्स सोसाइटी में एक बुजुर्ग व्यक्ति से मोटरसाइकिल की चाबी जबरन छीनने और परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कंसल्टेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी कौर निवासी हीरो होम्स ने सोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी है।
डॉ. जेपी कौर के मुताबिक 17 सितंबर की रात वह अस्पताल में अपनी ड्यूटी के लिए निकल रही थीं। उसी दौरान सोसाइटी में काम करने वाली रवीना और उसके पति ने बुजुर्ग अवतार सिंह (मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित वरिष्ठ नागरिक) की बाइक की चाबी जबरदस्ती छीनी और अपने पति की बाइक पर बैठकर चले गए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार डॉ. कौर ने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों भाग निकले। अवतार सिंह को मजबूरी में सड़क पर अपनी बाइक घसीटकर घर तक ले जाना पड़ा। बुजुर्ग अवतार सिंह पूरब अपार्टमेंट में किराने की दुकान चलाते हैं और रवीना के बेटे को सामान पहुंचाने के काम पर रखा था। बाद में रवीना के बेटे ने काम छोड़ दिया और दी गई साइकिल लौटाने से मना कर दिया। अवतार सिंह ने जब घर से साइकिल वापस ली तो रवीना और उसके पति ने बदले में बाइक की चाबी छीन ली। एसएचओ सोहाना अमनदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए पति-पत्नी को बुलाया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed