फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight-year-old girl raped in Derabassi, accused arrested

डेराबस्सी में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी काबू

Thu, 18 Nov 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl raped in Derabassi, accused arrested
डेराबस्सी। नजदीकी गांव जवाहरपुर में मंगलवार को एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर उसके पड़ोसी 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सहायक इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है जबकि उसकी एक बेटी है और वह घर पर अकेली थी। वह खुद मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है। मंगलवार को वह बेटी को घर पर अकेली छोड़कर काम पर गई हुई थी। इस दौरान उसके पड़ोसी युवक गुरदीप सिंह बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घर आने पर बेटी ने मां को पूरी बात बताई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक 10वीं पास है और अभी कुछ काम नहीं करता। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बता दें कि डेराबस्सी में पिछले तीन दिन में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की यह दूसरी वारदात है। मंगलवार को ही नजदीकी गांव हरिपुर में भी एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसमें अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। यह वारदात बच्ची के साथ उस समय की गई थी जब वह अपने भाई के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed