फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight proposals of Municipal Corporation passed in twenty minutes

Mohali News: बीस मिनट में पास हो गए नगर निगम के आठ प्रस्ताव

Tue, 19 Nov 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Eight proposals of Municipal Corporation passed in twenty minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। नगर निगम की सोमवार को हुई हाउस की मीटिंग में शहर में कूड़े के उठान और इसके निस्तारण समेत आठ प्रस्ताव रखे गए। इन सभी प्रस्तावों को बिना शोर-शराबे के 20 मिनट के भीतर ही पारित कर दिया गया।

करीब 20 मिनट तक चली इस मीटिंग में जो प्रस्ताव बिना शोर-शराबे के पास कर दिए गए हैं, इनमें शहर में अवैध कब्जों की भरमार, बरसाती पानी की निकासी, विज्ञापन का ठेका आदि शामिल रहे। इस दौरान विज्ञापन के ठेके को लेकर पार्षदों के बीच नोकझोंक हुई पर उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। सिर्फ जुबानी बातें कह कर मीटिंग में टाइम पास किया गया। हाउस की मीटिंग शुरू होने से पहले मेयर ने कहा था कि कमिश्नर टी-बेनिथ जिनके ज्वाइन करने के बाद हाउस की उनकी यह पहली मीटिंग थी।
विज्ञापन

यह मुख्य प्रस्ताव किए गए पास

1. सेक्टर-76 से 78 में 71.72 लाख रुपये की लागत से लगने वाले एआई पावर्ड आटोमेशन डिवाइस लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
2. शहर में कूड़े के निस्तारण को लेकर प्रस्ताव।
3. आरएमसी प्वाइंटों पर लेबर सप्लाई करने का प्रस्ताव
4. सफाई मजदूरों के रूके हुए वेतन जारी करने का प्रस्ताव
5. नगर निगम की हद में एकत्र होते साॅलिड वेस्ट की प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल का प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed