{"_id":"60b7eb3f8ebc3e34ff39a00c","slug":"eight-people-died-due-to-corona-in-mohali-mohali-news-pkl4153788133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी : मोहाली में कोरोना से आठ लोगों की गई जान, 153 संक्रमित और 441 हुए तंदुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी : मोहाली में कोरोना से आठ लोगों की गई जान, 153 संक्रमित और 441 हुए तंदुरुस्त
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से बुधवार को आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 153 लोग नए संक्रमित आए हैं। साथ ही 441 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी महामारी को मात दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भले ही महामारी की लहर अब कमजोर पड़ रही है, लेकिन खतरा अभी तक बरकरार है। ऐसे में मास्क पहनना न भूलें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें, साथ ही भीड़ वाली जगह जाने से बचेें। कुछ अंतराल पर साबुन से हाथ जरूर धोने चाहिए।
प्रशासन ने बुधवार को कोरोना से हुई 9 मौतों की संख्या के अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, जो नए संक्रमित आए हैं उनमें डेराबस्सी से 24, ढकोली से 14, लालड़ू से 4, बूथगढ़ से 6, घडुआं से 14, खरड़ से 27, कुराली से 7, बनूड़ से 6 और मोहाली से 51 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 66844 हो गई है। इनमें से 63601 लोग ठीक हो चुके हैं और 2263 सक्रिय केस हैं, जबकि 975 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि जब भी उन्हें किसी भी तरह की सेहत से जुड़ी दिक्कत होती है तो वह मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें। इस नंबर से हर तरह की जानकारी आसानी से लोगों को मिल सकती है।