फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight lakhs were cheated in the name of sending to Australia, case registered

Mohali News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे, केस दर्ज

Tue, 10 Oct 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Eight lakhs were cheated in the name of sending to Australia, case registered
मोहाली। फेज-11 थाने की पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे आठ लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमरिंदर सिंह निवासी सेक्टर-49 चंडीगढ़ के रूप में हुई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में पीड़ित सुनील कुमार निवासी गांव राहड़ा, जिला करनाल, हरियाणा ने बताया कि अगस्त, 2019 में उसकी मुलाकात उक्त आरोपी अमरिंदर सिंह के साथ हुई थी। उसने ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के लिए उससे 12 लाख रुपये का खर्च बताया था। इसके लिए उसने आरोपी को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए आठ लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन आरोपी ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे लौटाए। जब उन्होंने उससे पैसे मांगे तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परेशान होकर उन्होंने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत की जांच डीएसपी (हेडक्वार्टर) ने करके एसएसपी को सौंपी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed