फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Educational institutions and cinema halls will open with fifty percent capacity, entry of both those who have got the vaccine in the district

पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान और सिनेमा हॉल, दोनों टीके लगवाने वालों की जिले में एंट्री

Thu, 19 Aug 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions and cinema halls will open with fifty percent capacity, entry of both those who have got the vaccine in the district
मोहाली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ सख्ती की है। इसके मद्देनजर दूसरे राज्य से वहीं लोग यहां आ सकेंगे, जिनको कोरोना के दोनों टीके लग चुके होंगे या फिर 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी। साथ ही उक्त नियम हवाई जहाज से आने वाले लोगों पर भी लागू होगा। इसके साथ ही दोनों ही शर्तों में कोई भी पूरी न होने पर व्यक्ति का रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूरी होगा। भले ही वह कुछ समय पहले ही कोविड से ठीक हुआ हो। डीसी गिरीश दियालन की ओर से इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने साफ किया है कि नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उक्त आदेश 31 अगस्त तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोविड से निपटने के लिए जिला प्रशासन कुछ सख्त हुआ है। नए आदेश के मुताबिक इंडोर समारोह में 150 और आउटडोर के लिए 300 से अधिक लोग नहीं जुट पाएंगे। इसी तरह समारोह में कलाकार, संगीतकार को कोविड प्रोटोकाल के तहत आज्ञा दी जाएगी। बार, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, स्पा, स्वीमिंग पूल, कोचिंग सेंटर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जिम, म्यूजियम और चिड़ियाघर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे। लेकिन सभी जगह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना जरूरी होगा। उल्लंघन करने वालोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने तय किया है कि तैराकी, खेल और जिम जाने वाले लोग 18 साल से अधिक उम्र के होने चाहिए। साथ ही कम से कम कोविड टीकाकरण की एक डोज लेने की शर्त जरूरी कर दी गई है। कोविड प्रोटोकाल की सख्ती से पालन किया जाएगा। इस चीज की बाकायदा चेकिंग की जाएगी। नियमों का पालन करने वालों को भी इस संबंधी अनुमति दी जाएगी, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0.2 फीसदी पॉजिटिव दर वाले इलाकों के चौथी तक स्कूल रहेंगे बंद
डीसी ने जिले के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और उच्च शिक्षण संस्थानों को भी खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पूरे टीकाकरण वाले टीचिंग, नॉन टीचिंग या हाल ही में जो कोविड से ठीक हुए हों, ऐसे लोग निजी तौर पर संस्थाओं में पढ़ाएंगे साथ ही सभी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी रहेगा। उन्होंने कहा कि 0.2 फीसदी से ऊपर पॉजिटिव दर वाले शहरों की स्थिति में सुधार होने तक चौथी कक्षा या इससे नीचे की कक्षाओं में निजी पढ़ाई पूरी तरह से बंद रहेगी।

इस मौके पर डीसी ने कहा कि कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और उच्च विद्यक संस्थाओं, स्कूलों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का टीकाकरण करवाने के लिए पहल के आधार पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिससे इस महीने तक सभी को कोविड की पहली डोज से कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता को भी तुरंत टीकाकरण के प्रति उत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed