फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED raids several locations of Royal Builders and Royal Estates

Mohali News: ईडी ने रॉयल बिल्डर्स और रॉयल एस्टेट्स के कई ठिकानों पर मारे छापे

Tue, 26 May 2026 11:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
ED raids several locations of Royal Builders and Royal Estates
मोहाली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को रॉयल बिल्डर्स और रॉयल एस्टेट्स के कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और संपत्ति से जुड़े लेन-देन की जांच के लिए की गई। ईडी की टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली समेत कई स्थानों पर घंटों तक तलाशी अभियान चलाकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों की जांच की। सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ और दिल्ली की ईडी की टीमों ने संयुक्त रूप से पांच से छह ठिकानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अधिकारी सुबह ही संबंधित परिसरों में पहुंच गए थे। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने फर्मों और उनसे जुड़े लोगों के वित्तीय लेन-देन, संपत्ति सौदों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जांच एजेंसी ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को भी खंगाला। कार्रवाई के दौरान संबंधित ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए कुछ स्थानों पर लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगाई गई। प्रवर्तन निदेशालय की अब तक छापेमारी या जांच की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद ही मामले में और जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed