फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED attaches property of Bajwa Developers MD in money laundering case

Mohali News: बाजवा डेवलपर्स के एमडी की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने प्रॉपर्टी की अटैच

Fri, 29 Dec 2023 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 29 Dec 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
ED attaches property of Bajwa Developers MD in money laundering case
एक ही प्लॉट कई आदमियों को बेचने के मामले में चल रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। जाने-माने कॉलोनाइजर व सनी एनक्लेव के मालिक जरनैल सिंह बाजवा की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रॉपर्टी अटैच कर दी है। ईडी ने बाजवा के खिलाफ यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। ईडी ने बाजवा की 54.16 लाख रुपये की प्रॉपर्टी केस के साथ अटैच की है। इस प्रॉपर्टी को ईडी ने सीज कर लिया है।
जरनैल सिंह बाजवा (बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड) का मालिक है, जिसने मोहाली स्थित खरड़ में सनी एनक्लेव के नाम पर प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। ईडी ने पंजाब पुलिस की ओर से आईपीसी एक्ट 1860 की धाराओं के तहत दर्ज की अलग-अलग एफआईआर के आधार पर जरनैल सिंह बाजवा (मैनेजिंग डायरेक्टर) के खिलाफ जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


बावजा डेवलपर्स लिमिटेड पर आरोप था कि कंपनी ने धोखाधड़ी, जबरन वसूली, प्लॉट/संपत्ति खरीदारों को गलत तरीके से तथ्य पेश किए, एग्रीमेंट टू सेल के पक्षकारों की जानकारी के बिना प्लॉट नंबरों को बार-बार बदला और संपत्तियों के पंजीकरण में देरी की। ईडी की जांच से पता चला कि जरनैल सिंह बाजवा एमडी बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड झूठे और अव्यवहारिक वादों के साथ भावी संपत्ति खरीदारों को शहर के प्रमुख व विकसित क्षेत्रों में प्लॉट खरीदने के लिए फुसलाते थे और वह ऐसा करने में कामयाब रहे थे। हालांकि ग्राहकों को साइटों पर जो प्लॉट दिखाए गए थे वह कभी वितरित नहीं किए गए और यहां तक कि आरोपियों द्वारा प्राप्त राशि भी वापस नहीं की गई। संपत्ति खरीदारों से प्राप्त धन का उपयोग कंपनी द्वारा संचालित विभिन्न अन्य परियोजनाओं में किया गया था। जरनैल सिंह बाजवा पर लोगों से धोखाधड़ी, प्लॉट के नाम पर पैसे लेकर न लौटाने जैसे कई मामले दर्ज हैं। मोहाली पुलिस ने ये मामले दर्ज किए हैं। बाद में इस पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए जांच की थी। इस जांच में सामने आया था कि उसने करीब 3.17 करोड़ रुपये का घपला किया है। इसमें भोले भाले लोगों से पैसे लेकर प्लाट न देने और दूसरे लोगों को अलॉट किए प्लाट की रजिस्ट्री कराने जैसे मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आरोपी जरनैल सिंह बाजवा को सितंबर में धोखाधड़ी के मामले में मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके साथ-साथ उसके बेटे की भी इसमें गिरफ्तारी हुई थी। 2022 में भी उसे धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ माह बाद ही उसकी जमानत हो गई थी और वह जेल से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed