फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ear bone operated and curtain put in place, now ten year old child started hearing

Mohali News: कान की हड्डी का ऑपरेशन कर लगाया पर्दा, अब सुनने लगा दस साल का बच्चा

Fri, 26 Jul 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Ear bone operated and curtain put in place, now ten year old child started hearing
मोहाली। अब मरीजों को कान, नाक और गले की बड़ी सर्जरी के लिए पीजीआई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में ही इनकी बड़ी सर्जरी की जा सकेगी। यहां पर पहली बार ईएनटी डॉक्टरों की टीम ने 10 साल के बच्चे एकमप्रीत सिंह के कान का सफल ऑपरेशन करके हड्डी से रास्ता बनाकर कान का पर्दा लगाया है। इससे अब एकमप्रीत सिंह सुनने लगा है, जिसका जन्म से ही एक कान नहीं था। अब वह दोनों तरफ से सुन पा रहा है। इस सर्जरी में इस्तेमाल किए गए ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप की लागत सवा करोड़ थी। इसके साथ भविष्य में ईएनटी विभाग और बड़ी सर्जरियां करने का भी दावा कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फेज-6 सिविल अस्पताल में अब कान के पर्दे के भी ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। यहां पहली कान की हड्डी से रास्ता बनाकर पर्दा लगाया गया। मरीज के परिजन उसे करीब एक महीना पहले ओपीडी में दिखाने के लिए लेकर आए थे। इसके 20 दिन बाद मरीज को ऑपरेशन की तारीख दे दी गई। इसके बाद उसके कान की हड्डी से रास्ता बनाया गया, जिसमें उसकी जांघ से मांस निकालकर उसके कान की हड्डी में लगाया गया, जिससे उसके कान का रास्ता बंद न हो।
विज्ञापन


जटिल ऑपरेशन में लगे 4 घंटे
मरीज एकमप्रीत सिंह का जन्म से ही एक कान नहीं था। इस पर टीम ने उसके कान की हड्डी से रास्ता बनाकर पर्दा लगाया है। ऐसा ऑपरेशन सिविल अस्पताल में पहली बार किया गया है, इस ऑपरेशन में डॉक्टरों की टीम को करीब चार घंटे लगे हैं। इस सर्जरी के दौरान ईएनटी के एचओडी डॉ. मनीष गुप्ता, सहायक प्रोफेसर डॉ. नवजोत कौर, सीनियर रेजिडेंट डॉ. तरनजोत कौर और नर्सिंग स्टाफ किरनदीप कौर, अमन कौर मौजूद रहीं। - डॉ. मनीष गुप्ता, ईएनटी, एचओडी, सिविल अस्पताल-6, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed