फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   E-rickshaw overturned in the pit, narrowly left four passengers

गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल बाल बची सवारियां

Tue, 01 Nov 2022 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned in the pit, narrowly left four passengers
जीरकपुर। पटियाला रोड से पभात जाने वाले रास्ते पर गड्ढे में जंप लगने के कारण एक ई-रिक्शा पलटने से इसमें सवार चारों सवारियां बाल-बाल बच गईं। ई-रिक्शा पलटने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने मदद करके सबको सुरक्षित बाहर निकाला और ई-रिक्शा को सीधा खड़ा किया। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। एक महिला सवारी के साथ बच्चा भी बैठा था, जो रिक्शा पलटने से सहम गया था।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पटियाला रोड से नीचे उतरते समय सड़क पर बहुत गहरा गड्डा बना हुआ है। इसमें गिरकर यह हादसा हुआ है। इसके अलावा इस सड़क पर ऐसे अनेकों गड्ढे हैं जिस ओर नगर काउंसिल अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। रोजाना चलने वाले लोगों को तो पता होता है कि गड्डा कहां पर है, लेकिन जो लोग कभी-कभार आते हैं वह हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस संबंधी स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। जिस पर कोई ध्यान नही दें रहा। रोजाना दोपहिया चालक के साथ घटनाएं होती ही रहती हैं। बरसातों के कारण शहर में हर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं लेकिन सड़क निर्माण को लेकर नगर काउंसिल के अधिकारी गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed