फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   E-rickshaw driver killed in collision with Scorpio

Mohali News: स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 15 Nov 2025 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed in collision with Scorpio
मोहाली। सेक्टर-91 से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 वाले मार्ग पर एक स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 29 वर्षीय ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक अजय कुमार गांव लखनौर निवासी था। पुलिस ने इस हादसे में मृतक के छोटे भाई उमेश कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

उमेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह तीन भाई हैं। तीनों ऑटो चलाते हैं। उनका बड़ा भाई अजय कुमार लोडिंग वाला ई-रिक्शा चलाता था। 11 नवंबर को वह अपने ई-रिक्शा पर घर से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 जा रहा था। सुबह सवा 11 बजे जब उसका भाई सेक्टर-91 की लाइटों से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 की तरफ गया तो डीजीआर पंजाब के दफ्तर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed