फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Duty of officers engaged in Modi's program, work of people stopped

पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगी काउंसिल अधिकारियों की ड्यूटी, रुके लोगों के काम

Thu, 25 Aug 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Duty of officers engaged in Modi's program, work of people stopped
जीरकपुर। न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर के उद्घाटन को लेकर रखे गए कार्यक्रम में जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा रहा। इसमें जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों की ड्यूूटियां तक लगाई गईं। इस कारण अधिकतर अधिकारी दफ्तर में नहीं थे। इस कारण काम करवाने पहुंचे लोग परेशान हुए। अधिकतर लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल में इन दिनों सबसे ज्यादा काम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों से जुड़े एनओसी का है। अफसरों की गैरमौजूदगी के चलते लोग बुधवार को निराश होकर लौटे। वहीं बुढ़ापा, दिव्यांग और विधवा पेंशन के अलावा मकानों के लिए जारी की जाने वाली राशि समेत अन्य कल्याणकारी स्कीमों से जुड़े दस्तावेजों पर अधिकारियों के हस्ताक्षरों की जरूरत पड़ती है लेकिन बुधवार को कोई काम नहीं हुआ। हालांकि कुछ अधिकारी सीटों पर जरूर मिले, लेकिन उनके हस्ताक्षरों के बाद आलाधिकारियों के हस्ताक्षर की जरूरत भी थी पर वे सीट पर नहीं मिले।
विज्ञापन

सब-तहसील में मौजूद रहे नायब तहसीलदार
काउंसिल अधिकारियों को छोड़कर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सब-तहसील में नायब तहसीलदार जगपाल सिंह मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में लोगों ने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां करवाईं लेकिन उन लोगों की रजिस्ट्रियां नहीं हो पाईं जिन्हें नगर काउंसिल से एनओसी जारी नहीं हुई। कई लोगों ने शाम चार बजे तक काउंसिल अधिकारियों के लौटने का इंतजार किया। अधिकारियों के न आने पर वे फाइलें लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed