फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dussehra was celebrated with the burning of the Ravana effigy, while the singers' performances captivated the audience.

Mohali News: रावण दहन कर मनाया दशहरा, गायकों के गीतों ने बांधा समा

Wed, 21 Oct 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dussehra was celebrated with the burning of the Ravana effigy, while the singers' performances captivated the audience.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर-डेराबस्सी-खरड़-कुराली-नयागांव। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व लोहगढ़, भबात, बलटाना और गांव छत में धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के साथ ही पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग गया। इसके अलावा डेराबस्सी, खरड़, कुराली और नयागांव में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहगढ़ में शेर-ए-पंजाब यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने स्काइनेट एनक्लेव के पास खुले मैदान में दशहरा समारोह आयोजित किया। यहां पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग उनकी प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। इस स्थान पर रावण का दहन भी किया गया। वहीं, लोहगढ़ पार्क के सामने स्थित दशहरा ग्राउंड में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पंजाबी गायक रंधावा ब्रदर्स ने अपनी गायकी से समा बांधा। दर्शकों ने गीत-संगीत का खूब आनंद लिया।

गांव भबात में भी रही धूम
भबात गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित दशहरा समारोह में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां रावण के पुतले का दहन किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। इसी तरह बलटाना में कालका-शिमला हाईवे स्थित कलगीधर मार्केट में दशहरा समारोह आयोजित हुआ। यहां भी रावण दहन देखने के लिए लोग एकत्र हुए। इसके अलावा गांव छत में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहां आयोजित मेले में भारी भीड़ उमड़ी। चारों क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ दशहरा मनाया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed