Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   During the Corona period, the municipal corporation will improve its economic condition with coconut water sites

कोरोना काल में नगर निगम नारियल पानी की साइटों से सुधारेगा अपनी आर्थिक हालत

Sat, 18 Sep 2021 01:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
During the Corona period, the municipal corporation will improve its economic condition with coconut water sites
मोहाली। कोरोना काल में नारियल पानी लोगों को तंदुरुस्त रखने में काफी मददगार रहा है। वहीं, अब नगर निगम भी नारियल पानी के सहारे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। दरअसल नगर निगम ने पूूरे शहर में नारियल पानी बेचने वालों के लिए कुछ साइटों की निशानदेही की है। जिन्हें नगर निगम की ओर से एक साल के लिए लोगों को ड्रा के जरिए अलॉट किया जाएगा। साथ ही हर महीने लोगों से किराया वसूलेगा। हालांकि अलॉटियों को इस दौरान कोविड गाइडलाइन समेत अन्य दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। अगर कोई व्यक्ति नियम तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना काल से पहले ही शहर में नारियल पानी के लिए स्टाल लगने शुरू हो गए थे। कोरोना काल में कोरोना से बचाव के लिए लोगों में नारियल पानी की तरफ काफी रुझान बढ़ गया। साथ ही नगर निगम से अनुमति लेकर करीब 18 लोगों ने ऐसे स्टाल लगा दिए। हालांकि निगम ने इस दौरान महीने की आमदनी देखी, लेकिन आम लोगों की सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकतर जगह पर प्रमुख सड़कों पर ही फुटपाथों पर स्टाल लगाने की अनुमति दे दी गई। इससे जहां शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, हादसों का भी डर रहता है। इससे सबसे ज्यादा बुरा हाल तो फेज-7 से फेज-1 की सड़क पर दोनों तरफ लगे स्टालों का है। यह हालत मोहाली गांव और मदनपुर के पास भी थी। इसके अलावा कुछ लोग नगर निगम से परमिशन लिए बिना ही बैठ गए थे। ऐसे में निगम को नुकसान भी हो रहा था। वहीं, अब नगर निगम इस काम में पूूरी रणनीति के साथ आया है। अब नगर निगम ने 36 साइटों के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। जबकि अब तक 18 जगह परमिशन थी। सूत्रों की मानें तो निगम को इससे हर महीने साढ़े तीन से चार लाख रुपये की आमदनी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक स्टाल लगाने वाले इच्छुक लोगों को साइट के लिए 15 दिन के अंदर आवेदन करने होंगे। इसके बाद ड्रॉ प्रक्रिया से नारियल पानी की साइटों की अलॉटमेंट की जाएगी। आवेदकों से आवंटित की गई साइट पर 10 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से किराया वसूला जाएगा। इसका भुगतान हर महीने के शुरू में करना होगा। अगर दो महीने लगातार भुगतान नहीं हुआ तो अलॉटमेंट रद्द कर दी जाएगी। नगर निगम की ओर से यह सभी साइटें एक साल के लिए अस्थायी तौर पर अलाट की जाएंगी। वहीं, निगम के पास अधिकार रहेेगा कि जब मर्जी वह इस अलॉटमेंट को रद्द कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल के पास लगाने होंगे कूड़ेदान
नगर निगम की ओर से तय किया गया है कि नारियल पानी की साइटों पर केवल नारियल पानी ही बिकेेगा। इसके अलावा वहां पर प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल नहीं होगा। आवेदक को नारियल पानी की साइट पर साफ-सफाई का इंतजाम रखना होगा। यहां स्टाल के पास बाकायदा खाली नारियल के टुकड़े के लिए कूड़ेदान लगाने होंगे।
दस्ताने पहनकर ही बेच पाएंगे नारियल
अभी तक शहर में नारियल पानी बेचने के लिए कोई नियम नहीं था, लेकिन कोविड महामारी होने के चलते इस बार सख्त नियम बनाए गए हैं। एक तो नारियल पानी बेचने वाले को सामाजिक दूरी बनाकर ही सामान बेचना होगा। उसे मुंह पर मास्क और हाथों पर दस्ताने पहनने जरूरी होंगे। इसके अलावा कुछ समय के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना भी जरूरी होगा।

लोगों की मांग पर लिया फैसला
लोगों की मांग को ध्यान में रखकर नारियल पानी बेचने के लिए जगह अलॉट करने की तैयारी की है। हालांकि जगह अलाट करते समय सभी चीजों का ध्यान रखा जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। इसके अलावा निगम की टीमें खुद भी इस मामले की जांच करेगी। - कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed