{"_id":"65d377f99991a7b09e0d2ca2","slug":"during-nagar-kirtan-three-miscreants-attacked-a-young-man-with-a-machete-he-got-six-stitches-on-his-head-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111752-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर कीर्तन में तीन बदमाशों ने युवक पर किया गंडासे से वार, सिर में लगे छह टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर कीर्तन में तीन बदमाशों ने युवक पर किया गंडासे से वार, सिर में लगे छह टांके
Mon, 19 Feb 2024 09:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
गांव कुंभडा में नगर कीर्तन के दौरान रास्ते से हटाने का पूछा था कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव कुंभड़ा में नगर कीर्तन के दौरान निहंगों के वेश में तीन बदमाशों ने एक युवक के सिर पर गंडासे से वार किया। घायल के सिर से खून बहने लगा, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उसके दोस्तों ने उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सिर पर छह टांके लगे हैं। इस संबंध अस्पताल ने संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया है।
घायल हर्ष वासी बलटाना ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह दोस्त बिंदर वासी खरड़ के साथ गांव कुंभड़ा में था। तभी वहां से गुजर रहे नगर कीर्तन में निहंग के वेश में तीन बदमाशों ने उसके दोस्त को रास्ते से पीछे हटने के लिए कहा। जब उन्होंने कारण पूछा तो बदमाशों ने कहा कि उसने शराब पी है। जब दोस्त ने कहा कि उसने शराब नहीं पी है, तो वह उसे धक्का देने लगे। कुछ देर बहस के बाद जब वह वहां से जाने लगे तो पीछे से तीनों भागकर आए और उसके सिर पर गंडासे से वार किया। इतने में शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। उसके सिर से काफी खून बहने लगा, जिसके बाद लोगों ने घायल को इलाज करवाने को कहा। इसके बाद घायल ने अन्य दोस्तों को मौके पर बुलाया जो उसे लेकर फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उसके सिर पर छह टांके लगे हैं। इस संबंध में डॉक्टर ने संबंधित पुलिस थाने को सूचित कर दिया है।