{"_id":"622267d39404d74940691762","slug":"due-to-overtaking-the-youths-broke-the-glass-of-the-car-of-the-girls-riding-innova-with-a-brick-mohali-news-pkl4437637127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने को लेकर युवकों ने ईंट से तोड़े इनोवा सवार लड़कियों की कार के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने को लेकर युवकों ने ईंट से तोड़े इनोवा सवार लड़कियों की कार के शीशे
विज्ञापन
डेराबस्सी। ढकोली रोड पर शुक्रवार को देर शाम ओवरटेक करने को लेकर एक्टिवा सवार दो युवकों ने इनोवा कार में सवार दो लड़कियों की कार के शीशे ईंटें मारकर तोड़ दिए। लड़कियों ने मुबारिकपुर निवासी दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में इनोवा कार सवार मिशीका निवासी पाल्म हाइट्स और प्रदीप कौर निवासी गांव इस्सापुर ने बताया कि वह दोनों चंडीगढ़ से पढ़ाई करके इनोवा कार में अपने घर आ रही थीं। इनोवा कार को मिशीका चला रही थी। जब वह सिल्वर सिटी के पास पहुंची तो रास्ते में जाम होने के कारण उनकी कार के आगे दो युवक एक्टिवा पर जा रहे थे और वह उनकी कार को रास्ता नहीं दे रहे थे। जब उन्होंने जगह मिलने पर कार तेजी से ओवरटेक कर आगे निकाली तो दोनों युवक भड़क गए और उन्होंने एक्टिवा से कार का पीछा कर आगे आकर ईंटों से कार के शीशे तोड़ दिए। इससे वह डर गईं और मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने बताया कि लड़कियों की शिकायत पर आरोपी मुबारिकपुर निवासी सुमित राणा और अणु राणा के खिलाफ शिकायत ले ली है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।