फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to improper parking, there is a jam and people are troubled

Mohali News: अनुचित पार्किंग के कारण लग रहा जाम, लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Due to improper parking, there is a jam and people are troubled
लांडरा/ बनूड़ । बनूड़ शहर से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर स्थित माई बन्नो मंदिर चौराहे पर अनुचित पार्किंग के कारण रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है जिसके कारण वाहन चालक और राहगीर काफी परेशान हैं। वाहन चालकों ने बताया कि मोहाली, लांडरां, खरड़, रोपड़ और हिमाचल प्रदेश जाने वाले यात्री इस सर्विस रोड से गुजरते हैं और चौराहे पर अनुचित पार्किंग के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। कई बार मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस भी इस ट्रैफिक जाम में फंस जाती हैं। इस अनुचित पार्किंग के कारण सर्विस रोड पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। चौराहे पर एकत्रित हुए राहगीरों व वाहन चालकों ने गलत तरीके से पार्क की गई कार को उठाकर किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ और भीषण गर्मी में वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed