{"_id":"606388908ebc3ee65332a42d","slug":"dsp-reader-threatens-shopkeeper-who-refuse-to-keep-food-and-drinks-in-the-car-mohali-news-pkl4087704117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में खाने-पीने का सामान न रखने पर डीएसपी के रीडर ने दुकानदार को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में खाने-पीने का सामान न रखने पर डीएसपी के रीडर ने दुकानदार को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। स्थानीय डीएसपी गुरबख्शीश सिंह के रीडर एएसआई गुलशन शर्मा की मंगलवार को देर शाम वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने उनको लाइन हाजिर कर दिया है। वीडियो में एएसआई गुलशन शर्मा एक दुकानदार को धमका रहे हैं। इस संबंधी दुकानदार की ओर से शिकायत डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में की गई थी।
जानकारी के मुताबिक अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुलशन शर्मा एक दोस्त के साथ दुकानदार को धमका रहें हैं। यह दुकान डेराबस्सी में चंडीगढ़ हाईवे सुखमणि कॉलेज के पास है। इसमें दुकानदार रीडर की गाड़ी में खाने-पीने का सामान रखने से इनकार कर रहा है। इससे भड़के रीडर व उसके दोस्त दुकानदार को धमका रहे हैं। हालांकि वीडियो में गुलशन कम बोल रहे हैं, लेकिन दोस्त दुकानदार को झूठे मुकदमे में जेल में डालने की धमकी दे रहा है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला बढ़ता देख दुकानदार ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी थी। दुकानदार राजीव शर्मा ने बताया कि दुकान उनका बेटा चंदन शर्मा चलाता है। लोग उसको जबरदस्ती सामान कार में रखने को कह रहे थे। वहीं इस मामले में जब थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी मोहाली ने गुलशन शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि पुलिस के किसी उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।