फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk youth fired four rounds from pistol at Aiser Chowk in Tashan, controlled

Mohali News: नशे में धुत युवक ने टशन में आइसर चौक पर पिस्टल से किए चार राउंड हवाई फायर, काबू

Mon, 20 Jan 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth fired four rounds from pistol at Aiser Chowk in Tashan, controlled
मोहाली। शनिवार की रात करीब 3 बजकर 50 मिनट पर आइसर चौक पर पुलिस नाके के दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक ने फाॅर्च्यूनर गाड़ी से जाते हुए टशन में चार राउंड फायर कर डाले। इस टेंपरेरी नंबर की फाॅर्च्यूनर कार में चार युवक जा रहे थे। फायरिंग करने के बाद इस युवक ने मौके से फाॅर्च्यूनर गाड़ी भगा ली। जिस युवक ने फायरिंग की वह पिछली सीट पर बैठा हुआ था। चार राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद युवकों ने मौके से गाड़ी भगा ली। तभी नाके पर माैजूद पुलिस को लगा कि मुलाजिमों पर फायरिंग की गई है तो उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद सभी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और टशन में .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी। हवाई फायरिंग के बाद पुलिस नाके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार का पीछा किया और एयरपोर्ट चौक से पहले इनको काबू कर लिया। आरोपी युवक की पहचान सेक्टर-91 के रहने वाले 24 वर्षीय मोहित ग्रोवर के रूप में हुई है। आरोपी एक बिजनेसमैन है। फेज-11 थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी को सोमवार को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी पिस्टल और फाॅरर्च्यूनर गाड़ी दोनों को जब्त कर लिया गया है। मोहित के साथ दो अन्य युवक भी थे जो पुलिस मुलाजिम के बेटे बताए जा रहे हैं। इनकी इस मामले में सीधी भूमिका सामने नहीं आई है और इसी वजह से उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-7 से पार्टी करके आए थे
मोहित ग्रोवर दो दोस्तों के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-7 में शनिवार की रात नाइट क्लब गया था। वहां उसने शराब पी और अल सुबह 3.50 बजे मोहाली पहुंचा। एसएसपी के निर्देशों पर मोहाली आइसर चौक पर रोजाना की तरह पुलिस नाका लगा था और वाहनों को जांचा जा रहा था। मोहित शराब के नशे में था और टेंपरेरी नंबर की फाॅर्च्यूनर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था। उसके दो दोस्त अगली सीट पर बैठे थे और एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, जबकि पुलिस नाका दूसरी ओर लगा था। तभी मोहित ने लाइसेंसी पिस्टल निकाली और चलती गाड़ी में शीशा डाउन करके चार राउंड हवाई फायर कर दिए थे। पुलिस पीछा करके उन्हें एयरपोर्ट चौक से पहले दबोच लिया। पुलिस ने उससे लाइसेंसी पिस्टल व खाली चार कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।



कोट्स
शराब के नशे में युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से चार राउंड हवाई फायर कर दिए थे। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फाॅर्च्यूनर गाड़ी, .32 बोर की पिस्टल और चार खाली राउंड पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। उसको सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। -गगनदीप सिंह, एसएचओ थाना फेज-11 मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed