फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk woman creates ruckus in court premises, arrested

Mohali News: नशे की हालत में महिला ने कोर्ट परिसर में किया हंगामा, गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drunk woman creates ruckus in court premises, arrested
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित कोर्ट परिसर में महिला सिपाही के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में महिला पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला नशे में थी। आरोपी की पहचान मनप्रीत कौर वासी सेक्टर-23डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिपाही सुखप्रीत कौर ने बताया कि वह सेक्टर 76 स्थित अदालत के परिसर के बख्शीखाना गार्द में चेकिंग ड्यूटी पर तैनात है। 20 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे जब वह ड्यूटी पर थी तो उसे शोर सुनाई दिया। जब उसने देखा तो वह महिला एक अज्ञात लड़के के साथ गाली-गलौज कर रही थी। जब उसे शांत रहने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। उसे हरकतों से देखकर लग रहा था कि उसने किसी प्रकार का कोई नशा किया है। इसके बाद वह अदालत नंबर-2 के दरवाजे के बाहर जोर-जोर से अपशब्द बोलने लगी। जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह हाथापाई पर उतर आई। स्थिति बिगड़ने पर अन्य महिला सिपाहियों की मदद से उसे काबू किया गया।
विज्ञापन


पहले से दर्ज है एंटी नार्कोटिक्स का केस
मामले में जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि महिला पर पहले से एंटी नार्कोटिक्स का केस दर्ज है। वह इसी केस की पेशी के लिए कोर्ट आई थी लेकिन वहां पर भी उसने नशे की हालत में हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसे रोकने आई महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed