{"_id":"6553d6f39c564c6d430ab02c","slug":"drunk-tipper-driver-crushes-two-and-a-half-year-old-child-and-mother-death-mohali-news-c-71-1-mli1001-7861-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नशे में धुत्त टिप्पर चालक ने ढाई साल के बच्चे और मां को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नशे में धुत्त टिप्पर चालक ने ढाई साल के बच्चे और मां को कुचला, मौत
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लेहली टी-पॉइंट के नजदीक नशे में धुत्त एक टिप्पर चालक ने आगे जा रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टिप्पर के नीचे कुचले जाने से ढाई साल के बच्चे और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान ढाई साल का बच्चा हनी और उसकी मां सिमरनजीत कौर (23) पत्नी गुरजीत सिंह निवासी गांव बुढ़नपुर, बनूड़ के रूप में हुई है।लेहली पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह निवासी गांव बुढ़नपुर, बनूड़ ने बताया कि वह अपने भाई गुरविंदर सिंह के साथ अपने साले को मिलने के लिए अपने-अपने मोटरसाइकिल पर लालड़ू जा रहे थे। उसके मोटरसाइकिल के पीछे उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर बैठी थी और उसकी गोद में उसका ढाई साल का बेटा हनी था। उनके आगे जा रहे दूसरे मोटरसाइकिल को उसका भाई गुरविंदर सिंह चला रहा था और उसके पीछे उसका ससुर हरपाल सिंह (53) बैठा हुआ था। जैसे ही वे सुबह करीब सवा दस बजे लेहली टी-पॉइंट के नजदीक पहुंचे तो पीछे से नशे में धुत्त आ रहे एक टिप्पर चालक ने उन दोनों की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क के किनारे गिर गया, जबकि उसके पीछे बैठी उसकी पत्नी और बेटा सड़क पर गिर गए और दोनों टिप्पर के टायरों के नीचे बुरी तरह कुचले गए। इसके साथ ही टिप्पर चालक ने उसके भाई के मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया और नीचे गिरने से पीछे बैठा उसका ससुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस ने बताया कि राहगीरों की मदद से तुरंत टोल प्लाजा की एंबुलेंस से तीनों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके बेटे हनी और पत्नी सिमरनजीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि ससुर हरपाल की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया। वहीं, टक्कर मारने वाले नशे में धुत्त टिप्पर चालक को राहगीरों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पर चालक बहुत नशे की हालत में था और लापरवाही से टिप्पर चला रहा था। पुलिस ने गुरजीत सिंह के बयान पर टिप्पर चालक विजय साहनी निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।