फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk person sets fire, two huts burnt to ashes

Mohali News: नशे में व्यक्ति ने लगाई आग, दो झुग्गियां जलकर राख

Fri, 10 Nov 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drunk person sets fire, two huts burnt to ashes
जीरकपुर। बुधवार शाम शिवालिक विहार रोड पर एक खाली प्लॉट में बनी प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियां आग लगने से जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यह आग शराब के नशे में एक व्यक्ति ने लगाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शेर सिंह यहां झुग्गियां बनाकर रह रहा था और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके भाई ने शराब के नशे में उनकी झुग्गी में आग लगा दी। एक झुग्गी से शुरू हुई आग कुछ ही देर में फैल गई और दूसरी झुग्गी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय झुग्गियों में कोई नहीं था, आसपास मौजूद लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया था। इस आग से गरीब मजदूर परिवार का आशियाना उजड़ गया है। इसकी सूचना जीरकपुर फायर ब्रिगेड को दी गई तो कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग को पूरी तरह से बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed