फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunk girl was creating ruckus in the market, police took her to police station

Mohali News: शराब के नशे में धुत युवती मार्केट में कर रही थी हंगामा, पुलिस ले गई थाने

Fri, 13 Oct 2023 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drunk girl was creating ruckus in the market, police took her to police station
मोहाली। फेज-1 की मार्केट में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। इसके बाद पीसीआर टीम उसे थाने ले गई। रात को मार्केट में नशे में घूम रही युवती अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी। मार्केट में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर टीम को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने-बुझाने की कोशिश तो वह शोर मचाने लगी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी ने युवती का हाथ पकड़ रखा है और वह हाथ छोड़ने की बात करती दिख रही है लेकिन पुलिसकर्मी उसे पकड़े दिख रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि कार्रवाई के समय कोई भी महिला कांस्टेबल वहां पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं जब इस मामले में पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। फेज-1 थाने से भी एक महिलाकर्मी मौके पर पहुंची थी। तीनों महिलाकर्मियों के साथ ही युवती को पुलिस थाने ले जाया गया। इस मामले की पूरी जानकारी थाना फेज-1 के एसएचओ अशोक कुमार को है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed