फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   drug recovered, two arrested including former councilor's son

नशे की 195 गोलियां बरामद, पूर्व पार्षद के बेटे सहित दो गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
drug recovered, two arrested including former councilor's son
लालड़ू। नशा तस्करों के खिलाफ मोहाली के एसएसपी सतिंदर सिंह के आदेश पर लालड़ू पुलिस ने मुहिम चला रखी है। इसके तहत लालड़ू पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सहित दो लोगों को नशे की 195 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालड़ू योगेश कुमार ने बताया कि एएसआई सलिंदर सिंह के नेतृत्व में आलमगीर मोड़ पर की गई नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें से एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। युवक की पहचान वार्ड-17 के पूर्व पार्षद के बेटे गुरप्रीत सिंह और लखविंदर सिंह, दोनों निवासी गांव लैहली के तौर पर हुई है। उनकी तलाशी लेने पर लखविंदर सिंह के पास से 75 और गुरप्रीत सिंह के पास से 120 नशे की गोलियां बरामद हुईं। एसआई रजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed