फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   drug paddler throw wine in bushes, police arrest two men with the help of councilor

झाड़ियों में शराब फेंक गए तस्कर, पार्षद ने पुलिस को बताकर दो पकड़वाए

Fri, 11 Oct 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
drug paddler throw wine in bushes, police arrest two men with the help of councilor
मोहाली। मोहाली समेत पंजाब में चंडीगढ़ की तुलना में शराब काफी महंगी है। इस सस्ती शराब तस्कर पूरा फायदा उठा रहे हैं। उक्त लोग शराब तस्करी के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा फेज-छह के पार्षद आरपी शर्मा ने किया। उन्होंने तस्करों द्वारा सड़क किनारे फेंकी गई शराब की पांच पेटियां बरामद करवाने के साथ ही पेटियां ले जाने आए दो तस्करों को भी पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने राधे निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ तथा बिसवकर्मा निवासी गवाला कालोनी चंडीगढ़ के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आरपी शर्मा ने बताया कि वीरवार को वह फेज-छह में सड़क किनारे झाड़ियों और घास की सफाई करवा रहे थे। अचानक उन्होंने देखा कि चंडीगढ़ वाली साइड से एक गाड़ी सड़क के किनारे रुकी हुई है। उसमें सवार लोग शराब की तीन पेटियां झाड़ियों में फेंककर गाड़ी लेकर चले गए। इस पर उन्होंने पुलिस को बताया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उक्त शराब को लेने के लिए दो व्यक्ति भी वहां पर पहुंच गए जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। इस दौरान जब झाड़ियों की तलाशी ली गई तो वहां से शराब की दो और पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने उक्त शराब पेट्टियों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फेज-छह के चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई और राज खुलने के आसार हैं। बता दें कि पहले बसों, ऑटो और कारों में शराब तस्करी होने की बात सामने आई थी। अब शराब तस्करी करने का नया तरीका सामने आया है जिसने पुलिस को एक बार फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed