{"_id":"5fbebb408ebc3e91b537ed42","slug":"driving-license-of-1500-people-suspended-in-corona-period-mohali-news-pkl395180812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में 1500 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में 1500 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस किए गए निलंबित
विज्ञापन
मोहाली। जिले में अब यातायात नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कोविड काल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले करीब 1500 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह खुलासा बुधवार को जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में आरटीए के सचिव सुखविंदर सिंह ने किया। उन्होंने यह भी साफ किया है कि ट्रैफिक पुलिस केवल लोगों के चालान ही नहीं काट रही, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों की पालना करें, जिससे रोजाना होने वाले सड़क हादसों में लोगों की मौत का सिलसिला रोका जा सके।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में ट्रैफिक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान चालान भरने आए लोगों को आरटीए के सचिव सुखविंदर सिंह ने खुद ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि डीसी की तरफ से हिदायत दी गई है कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे लोग दोबारा ट्रैफिक नियम तोड़ने की गलती न करें और सड़क हादसों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले जिन 1500 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें ज्यादातर दो पहिया वाहन चालकों की ओर से हेलमेट न पहनने और अन्य नियम तोड़ने के मामले हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से पिछले कुछ समय में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे मारने वाले लोगों के खिलाफ स्पेशल मुहिम चलाई हुई है, ताकि वातावरण की शुद्घता को कायम रखा जा सके।
सचिव ने बताया कि चालान का भुगतान करने के समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बारे में भी जागरूक किया गया। चालान भुगतान शाखा में काम करने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि चालान भुगतान करने वाले आपस में उचित दूरी बनाए रखेें। हर व्यक्ति को मास्क पहनना जरूरी किया गया है। इस मौके पर जिला ट्रैफिक पुलिस मोहाली जनक राज एजुकेशन सेल, मोहाली चरनजीत सिंह रोड सेफ्टी इंजीनियर की ओर से जागरूक किया गया।