फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Driver of petrol tanker arrested who sell petrol to dhaba owner

ढाबा संचालक को चोरी से टैंकर का पेट्रोल बेचने वाला चालक गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Driver of petrol tanker arrested who sell petrol to dhaba owner
लालड़ू। दिवाली से एक दिन पहले चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर लालड़ू के गांव सरसीणी के नजदीक राम पंजाबी ढाबे पर गैर कानूनी तरीके से स्टोर करके रखे गए पट्रोल में आग लगने से झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ था जब एक टैंकर चालक चोरी से ढाबा संचालक को पेट्रोल बेच रह था। इस हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फरार टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंधी लालड़ू थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को उक्त ढाबे पर टैंकर चालक चोरी से पेट्रोल बेचने आया हुआ था। इसी समय ढ़ाबे पर स्टोर किए गए पेट्रोल में अचानक आग लगने से धमाका हो गया था और इसमें चार लोग जिंदा जल गए थे। जबकि टैंकर चालक बाल बाल बच गया था और मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों टैंकर चालक उक्त ढाबे पर हुए हादसे की जानकारी लेने आया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी टैंकर चालक की पहचान 28 साल के संदीप, निवासी अलीपुर, थाना उचाना, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस को पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह पानीपत से पेट्रोल लेकर पंचकूला जाते समय उक्त ढाबे पर रुकता और करीब 50 लीटर पेट्रोल निकालकर बेच देता था। उसने पहले भी दो-तीन बार ऐसा ही किया था। पुलिस ने संदीप को डेराबस्सी अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर बुधवार को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि दिवाली से एक दिन पहले अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव सरसीणी के पास रामा पंजाबी ढाबे पर अवैध तौर पर पेट्रोल कैंटर से टुल्लू पंप से पेट्रोल चोरी किया जा रहा था। इसी दौरान ढाबे की बेसमेंट में स्टोर किए गए पेट्रोल के ड्रामों में अचानक आग लगने से धमाका हो गया था। इस आगजनी में ढाबा संचालक सहित चार लोग जिंदा जल गए थे। यहां आग लगने का कारण टुल्लू पंप की बिजली की तारों में स्पार्किंग होना बताया गया था। वहीं इस हादसे के बाद पेट्रोल निकाल रहा टैंकर चालक मौके से टैंकर सहित फरार हो गया था। अब पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed