फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DRDO set up a field hospital for treatment of the infected during the Corona period: Manish Tiwari

कोरोना काल में संक्रमितों के इलाज के लिए डीआरडीओ बनाए एक फील्ड अस्पताल: मनीष तिवारी

Wed, 12 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
DRDO set up a field hospital for treatment of the infected during the Corona period: Manish Tiwari
मोहाली। कोरोना महामारी में मरीजों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी आगे आए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है और साथ ही मांग की है कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की ओर से स्थापित किए जा रहे एक फील्ड अस्पतालों में से एक उनके हलके में स्थापित किया जाए। यह अस्पताल पीएम केयर्स फंड के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने रोपड़ और नवांशहर के सिविल अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन प्लांट्स की मांग भी की।
विज्ञापन

सांसद तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सेहत मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को दो अलग-अलग पत्र लिखे हैं। डीआरडीओ द्वारा स्थापित किए जाने वाले फील्ड अस्पतालों को लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री और केंद्रीय सेहत मंत्री दोनों को लिखे पत्रों में जिक्र किया है कि उनका लोकसभा क्षेत्र चार जिले मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में पड़ता है। जहां ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा हैं और 1800 से अधिक गांवों के अलावा, छोटे शहर और कस्बे भी हैं। सांसद ने पत्र में कहा है कि उन्हें पता चला है कि कोरोना महामारी के गंभीर हालातों से निपटने के लिए डीआरडीओ पीएम केयर्स फंड के अधीन देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए फील्ड अस्पताल बना रही है। जिन अस्पतालों का दायरा 250 से 1000 बिस्तरों तक होता है।
विज्ञापन

सरकार अस्पताल को जगह मुहैया करवाने के लिए तैयार
सांसद ने अपने पत्र में जोर देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अब देश के ग्रामीण हिस्सों की ओर भी बढ़ रहा है। जिसका सही अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है। इन हालातों में वह अपने लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल स्थापित किए जाने की अपील करते हैं। इस अस्पताल के लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन जगह मुहैया करवाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की उठाई मांग
इसके अलावा सांसद मरीष तिवारी ने केंद्रीय सेहत मंत्री को लिखे पत्र में रोपड़ और नवांशहर के सिविल अस्पतालों में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की अपील भी की है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पीएम केयर्स फंड के तहत देश के अलग-अलग अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट्स का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed