फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drainage of water stalled in Lohgarh, children go to school after coming out of dirty water

लोहगढ़ क्षेत्र में पानी की निकासी ना होने के कारण लोग परेशानी

Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Drainage of water stalled in Lohgarh, children go to school after coming out of dirty water
जीरकपुर। बारिश के मौसम में पूर्व विधायक एनके शर्मा के पैतृक गांव लोहगढ़ स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के लिए स्कूल जाना किसी जंग से कम नहीं है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से रुके पानी की समस्या ने अब विकराल रूप ले लिया है। लोहगढ़ सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

लोहगढ़ सड़क पर आम राहगीरों के लिए भी गुजरना मुश्किल होता है। इस समस्या के आगे स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक भी बेबस नजर आ रहे हैं। जहां स्कूल के मुख्य द्वार पर बारिश का गंदा पानी बच्चों का स्वागत करता है। देश में एक तरफ सफाई अभियान चल रहा है तो दूसरी तरफ स्कूल के सामने गंदा पानी। जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारी और पार्षद कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोहगढ़ के इस स्कूल में सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे हैं। यह समस्या यहां दशकों से बनी हुई है। बारिश के दिनों में इस सड़क नदी का रूप धारण कर लेती है, जिससे छात्रों को पढ़ने जाने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल से आते-जाते समय में बच्चों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। बात करने पर लोगों ने कहा इस समस्या से नगर काउंसिल के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर कर्मचारी सीवरेज की सफाई करते हैं लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं होता है। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुरानी सीवरेज लाइन होने के कारण अब बढ़ती आबादी के कारण सीवरेज जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। जब तक स्थायी समाधान नहीं हो जाता, यह समस्या बनी रहेगी। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से इस समस्या का पर्याप्त समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आम जनता और बच्चों को कोई राहत नहीं मिल रही है और लोग बेबस और मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed